फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The MLA inspected the medical college

मेडिकल कालेज का विधायक ने किया निरीक्षण

Sun, 01 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The MLA inspected the medical college
जौनुपर। मेडिकल कॉलेज का शुक्रवार की रात नौ बजे भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने निरीक्षण किया। व्यवस्था देख नाराजगी जाहिर की। समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, साथ ही कहा कि पूरी स्थिति से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को अवगत कराएंगे। उनसे यहां आकर निरीक्षण के लिए आग्रह करेंगे।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने विभिन्न ब्लॉक का जायजा लिया। इसके बाद मेडिकल के छात्रों से मिले। छात्रों से भी बातचीत की। इस दौरान छात्रों से मेडिकल कॉलेज में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। छात्रों ने तमाम समस्याओं को प्रमाण के साथ गिनाया। विधायक ने बंद कमरे में छात्रों से बातचीत की। दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज की मीडिया प्रभारी अवनीश तिवारी ने बताया कि विधायक के निरीक्षण की जानकारी उन्हें नहीं है। अव्यवस्थाओं पर उन्होंने कहा कि जल्द ही उसे दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक से मेस को लेकर छात्रों ने शिकायत की। छात्रों ने आरोप लगाया कि रोटी बनाने वाले आटे में मैदा मिला दिया जाता है। एक ही तरह की सब्जी बार-बार दी जाती है। इतना ही नहीं, गुणवत्ता भी ठीक नहीं रहती। कई बार तो सब्जी और दाल में मक्खी, कीड़े पाए गए। आरोप लगाया कि हरी सब्जी कभी नहीं मिलती। रात में कभी दाल नहीं दी जाती है। खाने के सभी सामानों में मिलावट की जाती है, जिससे कई छात्रों की तबियत खराब हो चुकी है। इसकी शिकायत करने पर उन्हें धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed