फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The miscreants looted 25 thousand goods from the jewelery shop

ज्वेलरी की दुकान से बदमाशों ने लूट लिया 25 हजार का माल

Sat, 12 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted 25 thousand goods from the jewelery shop
महराजगंज। क्षेत्र के बासूपुर बाजार में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे बाइक सवार बदमाश 25 हजार से अधिक कीमत के चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका। दुकान पर पहले से मौजूद एक ग्राहक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के नौपेडवां बाजार निवासी शेखर जायसवाल की बासूपुर बाजार में जायसवाल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह शुक्रवार को दोपहर दुकान पर मौजूद थे। उसी दौरान पल्सर बाइक से आए तीन बदमाश दुकान पर पहुंचे। एक बदमाश दुकान के बाहर बाइक के पास ही खड़ा रहा। दो बदमाश दुकान में घुस गए। एक बदमाश ने ग्राहक बनकर पायल दिखाने को कहा। दुकानदार ने छह जोड़ी पायल उसे दिया तभी उसने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। दोनों चांदी का जेवरात लेकर बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर महाराजगंज की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस दुकानदार को लेकर बदमाशों का पीछा किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस संबंध में महाराजगंज थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है दुकान में पहले से ही मौजूद एक और ग्राहक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed