फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The mercury touched 42 degrees again after a fortnight.

Jaunpur News: एक पखवारे के बाद पारा फिर 42 डिग्री पहुंचा

Tue, 09 Jun 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The mercury touched 42 degrees again after a fortnight.
गोमती नदी के घाट पर पसरा सन्नाटा। सँवाद
जौनपुर। जिले में भीषण गर्मी ने फिर से लोगों को बेहाल कर दिया है। एक हफ्ते बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान फिर से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात में आठ बजे अधिकतम तापमान 38 दर्ज था। इसके पहले 27 मई को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

जिले में सुबह तापमान साढ़े दस बजे 39 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए थे। इससे चल रही हवाओं में नमी थी, जिससे लोगों को राहत मिल रहा था।
विज्ञापन

लेकिन करीब 11 बजे से धूप अचानक कड़ी हो गई और धीरे-धीरे मानों आसमान से आग के गोले नीचे गिरने लगे होगा।
स्थिति यह हो गई कि गर्मी के कारण दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे भी 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। शाम 7.30 बजे भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोग परेशान नजर आए। दिन में आवश्यक कार्यों के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय धूप की तपिश असहनीय हो रही है। गर्म हवाएं भी चल रही हैं, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed