फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The matter of getting work done in Veer Bahadur Singh Purvanchal University by taking money was raised in the Legislative Council

Jaunpur News: पूविवि में पैसे लेकर काम कराने का मामला विधान परिषद में उठा

Mon, 28 Apr 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The matter of getting work done in Veer Bahadur Singh Purvanchal University by taking money was raised in the Legislative Council
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पैसे लेकर शैक्षणिक कार्य कराने का मामला विधान परिषद में विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव ने सदन में उठाया है। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभाग, विशेषकर पीएचडी सेक्शन से जुड़े कुछ अधिकारी और कर्मचारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने, रिसर्च डिग्री कमेटी (आरडीसी) और डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटी (डीआरसी) से स्वीकृति दिलाने तथा वाइवा जैसी प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि सहायक कुल सचिव (शैक्षणिक) स्तर तक भी उपहार और नकदी की मांग की जाती है। कई छात्रों ने अपनी शिकायतें ईमेल से विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता से लेते हुए विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन को मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक आंतरिक जांच के तहत दो कर्मचारियों के कार्यस्थल में परिवर्तन किया है। सपा नेता लाल बिहारी यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed