फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The killer had talked to his girlfriend 1250 times in two months

Jaunpur News: दो महीने में हत्यारे ने प्रेमिका से 1250 बार की थी बातचीत

Mon, 03 Mar 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The killer had talked to his girlfriend 1250 times in two months
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास महिला का शव मिला था, जिसका खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया। पुलिस की विवेचना में यह बात सामने आई कि मृतका ने अंतिम बार 25 फरवरी को अपने भाई को मोबाइल पर संदेश लिखा था कि बहुत जरूरी बात करनी है। उसके बाद से मोबाइल बंद हो गया। जांच में पता चला कि प्रेमी-प्रेमिका में बीते दो महीने में 1250 बार बातचीत हुई थी। पुलिस के मुताबिक वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मूडादेव टिहरी निवासी अनन्या साहनी (23) पुत्री जय कुमार निषाद का अपने गांव के ही युवक विशाल साहनी(22) से साल 2019 में प्रेम संबंध था। इस दौरान घर वालों के दबाव में अनन्या की शादी कहीं हो गई थी लेकिन कुछ माह बाद उसका पति से विच्छेद हो गया। इस दौरान दोनों का प्रेम संबंध जारी रहा। कुछ समय से महिला जौनपुर में एक शापिंग मॉल में काम करती थी। विशाल 24 फरवरी को अनन्या के मछलीशहर पड़ाव स्थित घर पहुंचा था। वहां 25 फरवरी की सुबह किसी बाद को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद अनन्या ने अपने मोबाइल से भाई के मोबाइल पर मेसेज किया कि बहुत जरूरी बात करनी है। इसके बाद से मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद विशाल ने पलटा से मारकर अनन्या की हत्या कर दी। पुलिस की डर से अनन्या को सूटकेस में भरकर वाजिदपुर की झाड़ियों में फेंक दिया। एडिशनल एसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि जौनपुर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी, सर्विलांस, सोशल मीडिया व मुखबिर के जरिए वारदात के सभी बिंदुओं को मिलाने लगी। जांच में पाया गया कि अनन्या व आरोपी विशाल के नंबर पर बीते दो माह में 1250 बार बातचीत हुई थी। इसके बाद हत्यारोपी को खोज निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed