फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The joy of Deepawali was lost with the echo of firecrackers

पटाखे की गूंज के साथ गुम हो गई थी दीपावली की खुशियां

Mon, 02 Nov 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
The joy of Deepawali was lost with the echo of firecrackers
जौनपुर। यूं तो दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर बच्चे बहुत उत्साहित रहते हैं लेकिन पटाखों के जलाने में जरा भी असावधानी हुई तो पटाखों की गूंज में त्योहार की खुशियां भी गुम हो जाता हैं। गुजरे वर्षों में त्योहारों के मौके पर पटाखा जलाते समय हुए हादसों से हमे सबक लेने की जरूरत है। सावधानी नहीं बरती गई तो खुद के साथ साथ सगे संबंधियों की भी दीपावली फीकी हो जाएगी। सिकरारा थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के नंदलाल यादव और उनके परिवार के लोगों का कुछ ऐसा ही अनुभव है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में दीपावली के दिन शेखपुर गांव में बच्चे पटाखे जला रहे थे। लोग पटाखे जलाने की खुशी में इस कदर लीन थे कि उससे होने वाले संभावित खतरों को भूल गए। सावधानियों पर ध्यान न देने की वजह से ही गांव निवासी नंदलाल का छह वर्षीय बेटा मोकल बाहर फुलझड़ी जला रहे बच्चों के बीच खेल रहा था। उसी दौरान उसे किसी ने पटाखे दे दिया। वह पटाखे लेकर रसोई में चला गया। उसने चूल्हे की आग से पटाखे जलाने की कोशिश की। उसने सभी पटाखे एक साथ जलते चूल्हे में डाल दिया। एक साथ कई पटाखे जलने से आग भड़क उठी और मोकल झुलस गया। क्षण भर में ही त्योहार की खुशियां गायब हो गई। परिजन और आप पास के लोग भी बालक को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया था। लंबे समय तक चले इलाज के बाद बालक तो ठीक हो गया पर नंदलाल और उनके परिवार के लोग उस घटना को याद कर आज भी सहम जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed