फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The jam hostile people

पूरे दिन जाम से जूझे लोग

Tue, 29 Dec 2015 01:17 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 29 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
The jam hostile people
शहर आए दिन लगने वाले जाम सेे लोग ऊब गए हैं। सोमवार को भी कलेक्ट्रेट के पास जाम के झाम में लोग पूरे दिन फंसे रहे। जाम से जूझ रहे लोगों का कहना है कि शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा जिस दिन शहर में कहीं न कहीं
विज्ञापन


घंटों जाम न लगता हो। कलेक्ट्रेट में रोज डीएम, एसपी कार्यालय आते जाते हैं, वहां भी हर रोज जाम लगता है। यहां आटो चालक और ठेला, खोमचा वालों द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर खड़ी होने के कारण जाम लगता है। इसके अलावा शहर के
विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर लोगों को दिन में कई बार जाम से जूझना पड़ता है।  बावजूद प्रशासन कोई इंतजाम नही कर रहा है। इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जाम का स्थान चिह्नित करने के बावजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। रोज जाम लगने के कारण शहर के ओलंदगंज, कलेक्ट्रेट, ओलंदगंज-टीडी कालेज रोड, कोतवाली, चहारसू सद्भावना तिराहा, सुतहट्टी, नवाब युसूफ रोड, रासमंडल चौक सहित कई स्थानों पर गुजरने में लोगों को

 डर लगने लगा है। कारण कब वह जाम में फंसकर परेशान हो जाएंगे कहा नही जा सकता।  कहने को यातायात पुलिस के नाम पर होमगार्डों को तैनात किया गया है, लेकिन वह पाकेट गरम कर नियमों की ऐसी की तैसी कर देते हैं। कुल

मिलाकर प्रशासन ने तो जाम का प्वाइंट चिन्हित किया और न ही कोई कारगर पहल ही हो सकी। आए दिन लगने वाले जाम से छात्रों के साथ मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।


लोगों का कहना है कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी गुस्सा भ्ाड़क सकता है। कलेक्ट्रेट पर लगने वाले जाम से भ्ाी लोग परेशान रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed