{"_id":"6a401f911ca7ed5ce503c1d4","slug":"the-insult-will-be-avenged-against-yogi-in-the-election-lautanram-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157935-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में योगी से लिया जाएगा अपमान का बदला: लौटनराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में योगी से लिया जाएगा अपमान का बदला: लौटनराम
विज्ञापन
दूल्हा हत्याकांड के वांछित आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग। संवाद
जौनपुर। समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद ने कहा कि योगी से अपमान का बदला चुनाव के दौरान लिया जाएगा। वह शनिवार को दूल्हा हत्याकांड में कलेक्ट्रेट परिसर में चले रहे धरना प्रदर्शन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं, धरना जारी रहेगा। दूल्हा आजाद बिंद की भोले राजभर, शोले राजभर आदि ने गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित परिवार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिला तो रवि यादव का फर्जी इनकाउंटर कर दिया गया। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते भोले राजभर को बचाया जा रहा है। वो अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसे राजनीतिक संरक्षण दिया जा है।
आजाद बिंद की बहन सौम्या बिंद न्याय की गुहार लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने 18 जून से धरना पर बैठी हैं लेकिन प्रशासन शांत बैठा हुआ है। धरना को रामानंद बौद्ध, राम भारत निषाद, इंद्रजीत निषाद, राजेन्द्र प्रसाद निषाद, रंजना साहनी, राम अजोर बिन्द, सूरज कश्यप, सुजीत कुमार साहनी, गुड़िया बिन्द, नानकराम बिन्द, डॉ. मनोज निषाद, अखिलेश यादव, अंजू बिन्द, मनईराम साहनी, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।