फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The idol of Maa Durga came in the fishermen's net

मछुआरों की जाल में आई मां दुर्गा की मूर्ति

Fri, 06 Aug 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The idol of Maa Durga came in the fishermen's net
गोमती नदी के महादेवा घाट के पास बृहस्पतिवार की शाम मछली पकड़ने नदी में उतरे मछुआरों के जाल में मां दुर्गा की मूर्ति फंसी। जाल से मूर्ति को बाहर निकाला और मां के जयकारे लगाए। इसकी जानकारी होते ही थोड़ी ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। माना जा रहा है कि मूर्ति अष्टधातु की बनी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की है। मछुआरों और आसपास के लोगों ने मूर्ति को घाट के पास नदी के किनारे रखकर पूजा पाठ शुरू कर दिया है। साथ ही यहां मां दुर्गा का मंदिर बनाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम चार बजे ग्राम सरोज बड़ेवर निवासी सहादुर निषाद, शशिकांत निषाद, चंदुकल निषाद, बजरंगी निषाद, पंचदेव निषाद, डब्लू निषाद एवं कलेक्टर निषाद गोमती नदी के महादेवा घाट पर मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। शाम को करीब सात बजे वे जाल लेकर कुसरना गांव के महादेवा गोमती घाट पहुंचे और जाल खींचने लगे। जाल भारी होने पर मछुआरों को लगा कि शायद कोई बड़ी मछली जाल में फंस गई है। जब जाल ऊपर आई तो एक फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा दिखी। मछुआरों ने मां दुर्गा का जयकारा लगाते हुए मूर्ति को बाहर निकाला। सूचना पर आस पास के कई गांव की लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को दिन भर प्रतिमा का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सहादुर निषाद ने बताया कि गांव के छट्ठू यादव भगत समेत कई लोगों ने बताया कि यह प्रतिमा अष्टधातु से बनी है। मूर्ति के नदी के तट पर ही रख दिया गया है। अब नदी के तट पर ही मां दुर्गा का भव्य मंदिर बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed