फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The husband committed murder by strangulating her with a scarf in a moving car.

Jaunpur News: चलती कार में दुपट्टे से गला कसकर पति ने की थी हत्या

Fri, 16 Feb 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
The husband committed murder by strangulating her with a scarf in a moving car.
बदलापुर।थाना क्षेत्र खुटहन के पिलकिच्छा स्थित गोमती नदी में बीते 5 फरवरी को मछुआरों के जाल में फंसी विवाहिता के शव मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार को तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात में पति ने चलती कार में दुपट्टे से गला कस कर पत्नी की हत्या कर दी थी। उनके कब्जे से कार और 1800 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीते 5 फरवरी को मछुआरों ने नदी में जाल फेंका था। जाल में विवाहिता का शव मिलने पर की सूचना पर पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष खुटहन अरविंद सिं ने बताया कि घटना के बाद प्रार्थनापत्र के आरोप को आधार बनाकर विवाहिता के फोन रिकॉर्ड खंगाला गया। इसके तहत राहुल चौरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन


पहले तो उसने गुमराह किया लेकिन कड़ाई से पूछे जाने पर उसने बताया कि पहली पत्नी सोनी से अलग होने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद भी सोनी उसको लगातार ब्लैकमेल करती थी। इससे वह आजिज आ चुका था। वह योजना के तहत सोनी को घर से खुटहन ले आया। वहां कार लेकर उसके दो दोस्त अंकित निवासी ग्राम कटार थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ और विष्णु प्रसाद नई आबादी शाहगंज खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने सोनी को कार में बिठाया और देर रात तक इधर - उधर घूमाते रहे। आधी रात के बाद उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर शव को गोमती नदी में फेंक दिया। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को बिशुनपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से घटना में उपयोग की गई कार और 1800 रु. नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed