{"_id":"6a8755da72495aa53900a467","slug":"the-horror-of-the-accident-is-shown-in-a-38-second-video-siddharth-who-was-injured-got-18-stitches-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-161361-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 38 सेकंड के वीडियो में दिखी हादसे की भयावहता, घायल सिद्धार्थ को लगे 18 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 38 सेकंड के वीडियो में दिखी हादसे की भयावहता, घायल सिद्धार्थ को लगे 18 टांके
विज्ञापन
हादसा- घायल सिद्धार्थ यादव । संवाद
जौनपुर। डीआरएम इंटरनेशनल स्कूल की वैन और निजी बस की हुई टक्कर, घायल बच्चों का 38 सेकंड का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो में स्कूल वाहन क्षतिग्रस्त होकर बस से चिपका दिख रहा है। सड़क पर एक बच्चे को एक व्यक्ति गोद में लिए खड़ा है। गमछे से उसका चेहरा ढका था। वहीं, दो छात्र जमीन पर पड़े थे। किसी के चेहरे से तो किसी के सिर से खून निकल रहा था। जिसने भी यह वीडियो देखा सहम गया। वायरल वीडियो को ही देखकर प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल की ओर भागे। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सिद्धार्थ की हालत गंभीर बताई है। सिद्धार्थ को 18 टांके लगे हैं। वहीं, आदित्य को पांच और प्रभाष को छह टांके लगे हैं। सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि आदित्य को दुर्घटना के बाद उल्टी हुई थी। उसमें खून आया था। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल ने भी घटना पर दुख जताया है।
हादसे की खबर सुन दौड़े अभिभावक, अस्पताल में बच्चों को देख छलक उठीं आंखें
जौनपुर। हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावकों में हड़कंप मच गया। हर कोई अपने बेटे की सलामती की खबर जानने के लिए घटनास्थल और अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। सिद्धार्थ यादव, आदित्य यादव और प्रभाष यादव के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बच्चों की हालत देखकर उनकी चिंता बढ़ गई। परिजन डॉक्टरों से लगातार बच्चों की स्थिति की जानकारी लेते रहे। संवाद