फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The heat broke the record, the mercury reached 46

गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, पारा पहुंचा 46 पर

Mon, 16 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The heat broke the record, the mercury reached 46
गर्मी से बचने के लिए नहाते बच्चे। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जनपद में गर्मी ने कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लोगों की परेशानी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि शाम छह बजे भी तापमान 41-42 के बीच ही रहा। इससे हर कोई बेहाल रहे। सभी अपने-अपने घरों में गर्मी से निजात पाने के लिए रखे गए सभी संसाधन जैसे पंखा, कूलर और एसी को चालू कर दिए थे। कहीं-कहीं दो-दो कूलर लगाकर लोग काम करते दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर करें तो कई सालोें में जनपद में इस माह में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस नहीं पहुंचा था। बात अगर पिछले तीन साल की स्थिति की करें तो जनपद में इस माह 2021 में 40 डिग्री सेल्सियस तक था, जबकि पिछले साल 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं, इस बार अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में तैनात वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि भारत मौसम विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पांच दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। बादल साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मरीजों से पटे पड़े हैं सरकारी और प्राइवेट अस्पताल
जौनपुर। भीषण गर्मी और लू के चलते लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। मौजूदा समय में मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। सरकारी हो या प्राइवेट, अस्पताल मरीजों से पटे पड़े हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में अवकाश के बाद भी 781 मरीज जिला अस्पताल में दिखाने के लिए पहुंचे। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक का कहना है कि अस्पताल आने वाले मरीजों में ज्यादातर लोग उल्टी-दस्त और बुखार की चपेट में हैं। हर तीसरा-चौथा व्यक्ति पेट में दर्द और उल्टी दस्त से परेशान है। ऐंठन के साथ पेट में दर्द होना तो जैसे आम बात हो गई है। ऐसे में लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक मिश्रा का कहना है कि इस समय अधिकांश बच्चे डायरिया और हेपेटाइटिस की चपेट में हैं। डायरिया से पीडि़त बच्चों की संख्या अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्री दिखे परेशान
जौनपुर। तेज धूप से जनमानस सहित पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए हैं। लगातार बढ़ रही गर्मी से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग जरूरी कार्यों पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। रेलवे स्टेशनों से लेकर बस अड्डे पर पहुंचने वाले मुसाफिर भी परेशान हैं। स्थिति यह है कि दोपहर में सड़कें सूनी होने के साथ ही और दुकानों पर इक्के-दुक्के लोग ही पहुंच रहे हैं। गर्मी के कारण सब्जियों के भी दाम गिर गए क्योंकि खेत में सब्जी और पशुओं के लिए चारे झुलस रहे हैं। ऐसे में किसान अपनी सब्जियों को कम दाम में ही बेच दे रहे हैं।

गर्मी में इन चीजों से करें परहेज
गर्मी में बासी खाना कतई न खाएं।
गर्मी में कभी भी खाली पेट घर से बाहर न निकलें।
खुले में बिक रहे खाने के सामान से परहेज करें।
पीने के लिए साफ पानी का ही सेवन करें।
हो सके तो पानी को उबाल कर ही पीएं।
खाना खाने से पहले हाथ को साबुन से जरूर धोएं।
लू लगने से वृद्ध की मौत
मुंगराबादशाहपुर। थाने के बगल यात्री प्रतीक्षालय में लू लगने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हूए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोहांसा निवासी परदेशी राम पटेल (75) कुछ मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। एक साल से वह घरवालों को छोड़कर थाने के बगल नगरपालिका द्वारा बनवाए गए यात्री प्रतीक्षालय में रह रहे थे। आसपास के लोग भोजन की व्यवस्था करते थे। सोमवार अपराह्न तीन बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने अनुमान के तौर पर मौत की वजह लू लगना बताया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत परिजनों का कहना है कि मौत की वजह लू हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि जैसा कि आसपास के लोग बता रहे हैं, उसके मुताबिक प्रथम दृष्टया लू लगने से मौत हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed