{"_id":"62c3374de907663d1475d90d","slug":"the-groups-did-not-distribute-the-nutrition-sought-clarification-jaunpur-news-vns662316283","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूहों ने नहीं वितरित किया पोषाहार मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूहों ने नहीं वितरित किया पोषाहार मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
निगोह। बरसठी क्षेत्र के चतुर्भुजपुर (खुन्दनपुर) गांव के समूह की महिलाओं ने मई माह का पोषाहार बाल विकास कार्यालय से उठान के बाद आंगनबाड़ी महिलाओं को रिसीव नहीं कराया। इससे मई महीने का पोषाहार वितरण नहीं हो सका। चर्चा है कि समूह की महिलाओं ने उठाए गए राशन को बेच दिया है। जिसके लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रशांत सिंह ने एनआरएलएम के माध्यम से पत्र जारी कर समूह से स्पष्टीकरण मांगा है।
गांव की महिला समूह जय माता दी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय से 18 मई को एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मैनेजर की उपस्थिति में राशन का उठान कर लिया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग लखनऊ के एसओपी के अनुसार 2 दिन के अंदर सम्बंधित आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन का शत प्रतिशत सुपुर्दगी अनिवार्य है। जिससे पोषाहार लाभार्थियों में समय से वितरित हो सके। लेकिन समूह की महिला, विमला देवी, गीता देवी और मीरा देवी ने बाल विकास कार्यालय से उठाए गए राशन एक किलोग्राम दलिया की 172 पैकेट, आधा किलोग्राम दलिया 119 पैकेट,एक किलोग्राम दाल 178 पैकेट, आधा किलोग्राम दाल 53 पैकेट व तेल 172 पैकेट को आंगनबाड़ी केंद्र पर आज तक नही सुपुर्द किया। जिससे वहां मई महीने का राशन आंगनबाड़ी लाभार्थियों को वितरित नहीं हो सका। बाल विकास परियोजना अधिकारी को हुआ तो उन्होंने समूह के ब्लॉक मिशन मैनेजर के माध्यम से समूह को पत्र जारी कर राशन आंगनबाड़ी पर सुपुर्द नहीं करने का स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीपीओ प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पत्र जारी किया है। एक दो दिन में मामला हल हो जाएगा। नहीं होने पर समूह की महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।