फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The groom's father suffered a heart attack, death during Jaimala

दर्दनाक: जयमाल के समय दूल्हे के पिता को पड़ा दिल का दौरा, डोली से पहले ससुर की उठ गई अर्थी

Tue, 25 May 2021 11:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 25 May 2021 11:51 PM IST
सार

घटना मछलीशहर के रामपुर कला गांव की है, यहां पर सिकरारा क्षेत्र के अलीशाहपुर गांव से बरात पहुंची थी। इस दौरान जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। तभी दूल्हे के पिता को दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल को ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
The groom's father suffered a heart attack, death during Jaimala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में डीजे बज रहा था कुछ घराती और बराती डांस कर रहे थे। भोजन व नाश्ता भी चल रहा था। स्टेज पर वर-वधू एक दूसरे के गले में जयमाल डाल चुके थे। आशीर्वाद देने का कार्यक्रम चल रहा था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। तभी दूल्हे के पिता अचानक जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में लोग उन्हें मछलीशहर सीएचसी ले जाने के लिए निकल पड़े। इस बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। साथ के लोग उनके शव को लेकर आलीशाहपुर चले आए।

विज्ञापन


उधर, यह मनहूस खबर जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो खुशी का माहौल गम में बदल गया। कुछ संभ्रांत नागरिकों की सलाह पर जयमाल के स्टेज पर ही घरातियों ने सिंदूरदान की रस्म अदा कराते हुए दुल्हन की विदाई कर अपने गांव की सरहद पार करवा कर फिर उसे वापस मायके पहुंचवा दिया। इसके बाद बचे रह गए बराती दूल्हे को साथ लेकर घर चले आए। भोर में ही राम घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


यह दुखद घटना सिकरारा क्षेत्र के अलीशाहपुर से गई एक बरात की है। दुल्हन की डोली उठने से पहले ही ससुर की अर्थी उठ गई। उक्त गांव निवासी रविन्द्र यादव(55) के पुत्र सुशील कुमार यादव की शादी मछलीशहर के रामपुर कला गांव निवासी रामकुमार की पुत्री आरती से तय हुई। सोमवार को तय समय पर लोग बरात के साथ दुल्हन के गांव पहुंचे। हंसी खुशी द्वारचार संपन्न होने के बाद जयमाल शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय हृदय विदारक घटना घट गई। जिससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि दूल्हे के पिता रविन्द्र यादव की तबीयत पहले से ही खराब चल रही थी। वह शुगर और ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। उनके परिजन बरात में उन्हें नहीं जाने दे रहे थे, लेकिन बेटे की शादी देखने की ललक थी, इसलिए वे नहीं माने और चले गये। वहीं उनको दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। रविंद्र की मौत से पत्नी राजकुमारी और तीन बेटों बृजेश, मुकेश व सुशील का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed