फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The grain reached the animal shelter, the doctor did the treatment

पशुशाला में पहुंचा दाना, डाक्टर ने किया इलाज

Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The grain reached the animal shelter, the doctor did the treatment
सराययुसूफ स्थित पशुशाला की अधिकारियों ने सुधि ली है। मंगलवार की सुबह 11 बजे पशु चिकित्सक पहुंच गए। पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किए। वहीं, ब्लाक से गौशाला में पांच बोरी चोकर भी भेजी गई। साथ ही और व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

इसी पशुशाला से पशुओं के मरने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी, जिसके बाद अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता के साथ 16 नवंबर की अंक में प्रकाशित किया था। पेज नंबर दो पशुशाला में बदइंतजामी से मर रहे पशु, गड्ढे में फेंके जा रहे शव शीर्षक से प्रकाशित खबर को अधिकारियों ने संज्ञान में लिया। पशु चिकित्सक अजीत पहुंचे और पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं, ब्लाक से गौशाला में पांच बोरी चोकर भेजा गया है। गोपालक हरिशंकर यादव ने बताया कि गौशाला में इस समय 144 पशु मौजूद हैं। इनके पोषण के लिए मंगलवार को ब्लाक के माध्यम से पांच बोरी चोकर मिला है और चोकर उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों ने कहा है। भूसा अभी लगभग15 कुंतल मौजूद है, बाकी चारा की व्यवस्था की जा रही हैं। मंगलवार को सुबह पशु चिकित्सक डाक्टर अजित गौशाला में आकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवा दिए थे। वर्तमान में हरिशंकर, राकेश और दिनेश तीन गोपालक कार्यरत हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर पशु चिकित्सक अजीत ने बताया कि मैं पशु शाला गया था और पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। दो पशु बीमार मिले। इनमें एक की हालत ज्यादा खराब है, फिलहाल दवा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed