{"_id":"7cfabdf2ca7cc5d4c26ba0114147d0f1","slug":"the-goal-of-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं से ही लक्ष्य की प्राप्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं से ही लक्ष्य की प्राप्ति
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकर्ताओं के हौसले से ही कोई भी संगठन मजबूत बनता है। कार्यकर्ता पार्टी अथवा संगठन की रीढ़ होते हैं। इन्हीं के बलबूते कठिन से कठिन लक्ष्यों को प्राप्त किया जाता है।
उक्त बातें आवास बंधु एवं शहरी नियोजन विभाग के उपाध्यक्ष अरुण दुबे ने कही। वह रविवार को सरोखनपुर बाग स्थित डाकबंगले में आयोजित सपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सपा के मिशन-2017 की कामयाबी के लिए कार्यकर्ताओं की हर कोशिश में मैं उनके साथ हूं। वे अपनी समस्याओं से अवगत कराएं, निराकरण के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संजोने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता हमारे सुख-दुख के साथी हैं। कहा कि अगर प्रदेश की सरकार को मजबूत बनाना है तो सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र यादव ने की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राज नारायण बिंद, क्षेत्र प्रमुख रमापति यादव, डा. आलोक दुबे, राम मनोरथ यादव, अमित यादव, सुधांशु दुबे, वीरेंद्र यादव, अतुल यादव,
बांकेलाल शर्मा, आजाद सिंह, उमा पांडेय, लल्लन प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन विधानसभा महासचिव दीनानाथ सिंह ने किया।