{"_id":"669d66cc18040586de0b81f4","slug":"the-festival-of-guru-purnima-was-celebrated-with-great-pomp-jaunpur-news-c-20-1-vns1017-670806-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन
जाैनपुर। जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस माैके पर लोगों ने गुरु की पूजा की और श्रद्धा व विश्वास के साथ शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
सिकरारा : क्षेत्र के खाना पट्टी गांव स्थित अवधूत कुटी पर रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। अघोर गुरु भगवान राम के शिष्य बनौरा आश्रम रायगढ़ के पीठाधीश्वर अघोर संत शिरोमणि प्रियदर्शी राम की प्रतिमा के सामने श्रद्धा व विश्वास के साथ लोगों ने शीश नवाया। कुटी पर गुरु गीता पाठ, गुरु चरण पादुका पूजन, शक्ति ध्वज पूजन तथा सामूहिक आरती कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सायं भजन संध्या व विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर डाॅ. विनोद कुमार, दुष्यंत सिंह, अमित श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
महराजगंज : क्षेत्र के आश्रमों पर रविवार को गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सभी गुरु भाइयों ने गुरुओं से आशीर्वाद लिया। परमहंस योगाश्रम फत्तूपुर में स्वामी परमहंस महाराज ने कहा कि सद्गुरु ऊर्जा शक्ति शिष्य में प्रवाहित कर देते हैं। इस मौके पर प्रधान संज्ञान सिंह, आनंद सिंह, श्रीकांत यादव, विजय, आचार्य रहे।
विज्ञापन
बक्शा : पूज्य देवरहा बालक बाबा जी महाराज अन्नक्षेत्र जौनपुर हैदरपुर स्थित आश्रम पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों ने देवरहा बालक बाबा के दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को तीर्थ क्षेत्र से करीब एक बजे आश्रम पर पहुंचे बालक बाबा की झलक पाने को भक्त व्याकुल दिखे। इस दौरान प्रमुख लोगों में भुलाने सिंह, संतोष उपाध्याय,संतोष सिंह,प्रिंसिपल राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर रविवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आचार्य गुलाब ने कहा कि बिना गुरु कृपा से जी
अब सच होगा सपना दहेज मुक्त भारत अपना कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को केशवपुर में गुरु पुर्णिमा के अवसर पर हुआ। इसमें संत रामपाल महाराज के शिष्यों ने सत्संग का आयोजन कराया। एक जोड़े का विवाह भी कराया गया। पूरी सादगी के साथ दहेज रहित शादी मात्र 17 मिनट में कराई गई। कार्यक्रम में 2 घंटे का सत्संग हुआ। इसके बाद विवाह हुआ। इस दौरान जिला सेवादार रामजी दास राजेश दास, सुरेश दास, यशवंत दास, लालमनि दास आदि मौजूद रहे। संवाद