फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The fast of Halashti is kept for the longevity of the son

पुत्र के दीर्घायु के लिए रखा हलषष्ठी का व्रत

Sat, 28 Aug 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
The fast of Halashti is kept for the longevity of the son
ललही छठ पर्व पर महिलाओं ने व्रत रखकर पुत्र के दीर्घायु के लिए छठ माता का पूजन किया है। कुछ महिलाओं ने पुत्र प्राप्ति की कामना के लिए भी व्रत रखकर पूजा की। भादो मास की षष्ठी तिथि को मंदिर अथवा नदी व सरोवर के किनारे गोट बनाकर ललही छठ माता का पूजन विधि विधान से किया। इस दौरान महुआ, तिन्नी का चावल, करेमुआ का साग, दही व कच्चा दूध मिलाकर पराश के पत्तों पर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

शहर के अलावा मछलीशहर, खेतासराय, जलालपुर, मडियाहूं, बदलापुर, बरसठी, रामपुर, शाहगंज, केराकत सहित जिलेभर में जगह-जगह महिलाओं में अपने पुत्रों की लंबी आयु की कामना करते हुए शनिवार को छठ माता की विधि-विधान से पूजा की। प्रात: काल स्नान आदि से निवृत्त होकर दीवार पर गोबर से हरछठ का चित्र बनाया। इसमें गणेश-लक्ष्मी, शिव-पार्वती, सूर्य-चंद्रमा, गंगा-जमुना आदि के चित्र बनाया। इसके बाद हरछठ के पास कमल के फूल, छूल के पत्ते व हल्दी से रंगा कपड़ा भी रखें। इस पूजा में सतनजा यानी कि सात प्रकार का भुना हुआ अनाज चढ़ाया गया। इसमें भूने हुए गेहूं, चना, मटर, मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर आदि शामिल थे। फिर, हलषष्ठी माता की कथा को महिलाओं ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed