फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The farmer could not bear the grief of his wife's death and died

Jaunpur News: पत्नी की मौत का गम न सह सके किसान ने दम तोड़ा

Sun, 06 Jul 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The farmer could not bear the grief of his wife's death and died
शाहगंज। समैसा गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां पत्नी की मौत के बाद शोक में डूबे पति की भी मौत हो गई। रविवार को हुई इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध और शोकाकुल है। पति-पत्नी के बीच के प्रेम व अपनत्व की मिसाल अब गांवभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्राम प्रधान चमेली देवी ने बताया कि किसान रामबली मौर्या की पत्नी बादामा देवी (72) का निधन रविवार की भोर में करीब 4 बजे हो गया था। परिजन और गांव वाले भारी मन से पिलकिछा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर घर लौटे थे। करीब साढ़े तीन बजे रामबली मौर्या ने भी अंतिम सांस ले ली।परिजनों के अनुसार, पत्नी की मौत के बाद से ही रामबली पूरी तरह से टूट गए थे। अंतिम संस्कार से लौटते ही वे चुपचाप एक कोने में बैठ गए और थोड़ी देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस दु:खद घटना से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव के लोग भी शोक में डूबे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों का साथ जीवन भर बना रहा और मृत्यु भी उन्हें एक ही दिन अपने साथ ले गई। यह घटना गांव में पति-पत्नी के गहरे प्रेम और आत्मीय जुड़ाव की मिसाल बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed