{"_id":"68e2bb272949b4e13408f02f","slug":"the-fair-will-be-monitored-with-drones-and-cctv-cameras-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-141963-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से मेले की जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से मेले की जाएगी निगरानी
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। दो दिवसीय भरत मिलाप को लेकर थाना परिसर में जाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की अध्यक्षता में बैठक हुई।इसमें सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से मेले की निगरानी की जाएगी।
उन्होंने सभी चौकियों के पदाधिकारियों से कहा कि वे अपनी चौकियों के आगे चौकी नंबर और अध्यक्ष का नाम अंकित बैनर लगाएं। मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि चौकियों पर अश्लील नृत्य व गीत पर प्रतिबंध रहेगा। दलों के गेटों की चौड़ाई 15 फीट और ऊंचाई 18 फीट तथा डीजे व चौकी की चौड़ाई 12 फीट और ऊंचाई 14 फीट होनी चाहिए। साथ ही, मछली शहर रोड से नगर पालिका परिषद कार्यालय तक लगे डिवाइडर हटाने पर जोर दिया।
इस पर जाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि मेले के दो दिन पहले डिवाइडर हटा दिया जाएगा। बैठक में भारी वाहनों के डायवर्जन की मांग की गई। थाना प्रभारी केके सिंह ने कहा कि संवेदनशील, अति संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने मेले में फायर ब्रिगेड की तैनाती, स्वास्थ्य व्यवस्था और साफ-सफाई की व्यवस्था तय करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य, मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू, एसडीओ आलोक उपाध्याय, चिकित्सा प्रभारी राजेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, रियाज़ अहमद आदि रहे।