फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The faces of the newly selected candidates blossomed after receiving the appointment certificate

Jaunpur News: नियुक्ति प्रमाणपत्र पाकर नवचयनितों के खिले चेहरे

Thu, 28 Aug 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The faces of the newly selected candidates blossomed after receiving the appointment certificate
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र देते जनप्रतिनिध और अ​धिकारी। - फोटो : संवाद
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिले के 59 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 12 फार्मासिस्टों के नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने देखा। बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इससे निश्चित रूप से अभ्यर्थियों के प्रतिभा का सम्मान हुआ है। उन्होंने कहा कि नवचयनित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्य करके बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंसुु ने कहा कि शासन ने जिस विश्वास के साथ आपको मुख्य सेविका के पद पर नियुक्ति प्रदान की है, आप सभी इमानदारी से कार्य करते हुए अपना शत प्रतिशत योगदान दें। जिलाधिकारी ने कहा कि कुल 59 बेटियों ने मुख्य सेविका के पद पर चयनित होकर जनपद का गौरव बढाया हैं। उन्होंने कहा कि अपनी योग्यता और प्रतिभा का प्रयोग सही दिशा में करते हुए अपने जनपद और माता-पिता का नाम रोशन करें। संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर सीडीओ ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed