फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The entire staff is missing in the hospital except the lab technician.

Jaunpur News: अस्पताल में लैब टेक्नीशियन को छोड़कर पूरा स्टाफ नदारद

Thu, 16 Nov 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The entire staff is missing in the hospital except the lab technician.
सुईथाकला। सरकारी अस्पतालों में कार्यरत स्टाफ को तय समय से बैठने का निर्देश शासन से दिया गया है, लेकिन कुछ अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों पर ये आदेश बेअसर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्सिया में लैब टेक्नीशियन के अलावा पूरा स्टाफ गायब रहा। इस दौरान इलाज कराने आए मरीज निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पड़ताल की गई तो पता चला कि अस्पताल में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय तथा लैब टेक्नीशियन तैनात हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि अक्सर अस्पताल से कोई न कोई बहाना बनाकर स्टाफ गायब रहता है। इससे मरीजों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से मजबूर मरीज झोलाछाप की शरण में जाने को मजबूर होते हैं। दोपहर में लैब टेक्नीशियन विनोद यादव को छोड़कर कोई भी स्टाफ अस्पताल में उपस्थित नहीं था। इस संबंध में पूछे जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां के प्रभारी चिकित्साधिकारी एसपी यादव तथा एडीशनल सीएमओ डाॅ.राजीव ने अलग-अलग बातें बताईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी के अनुसार चिकित्सकों की कमी के कारण यहां तैनात चिकित्सक डाॅ. हृदयपाल यादव को मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा शनिवार को सीएचसी सुइथाकलां पर सेवा देते हैं और फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह के पास भी सीएचसी का अतिरिक्त प्रभार है। वार्ड ब्वाय क्षेत्र में टीकाकरण के आरआई के लिए जाता है। एडिशनल सीएमओ जौनपुर डॉ. राजीव ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया है कि सारे स्टाफ को मीटिंग के लिये ब्लॉक मुख्यालय बुलाया गया था इसी लिए वहां पर सारे स्टाफ नही थे। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। सुइथाकलां के प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है भविष्य में ऐसी पुनरावृति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed