फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The enthusiasm of 108-year-old Tapeshwari Devi overshadowed the youth

युवाओं पर भारी पड़ा 108 वर्षीय तपेश्वरी देवी का जोश

Fri, 04 Jun 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of 108-year-old Tapeshwari Devi overshadowed the youth
कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शुक्रवार को इस अभियान में एक तरफ युवा टीका लगवा रहे थे तो दूसरी ओर बुजुर्ग भी किसी से पीछे नहीं रहे। मड़ियाहूं के बदौंवा गांव में 108 वर्ष की तपेश्वरी देवी ने भी टीका लगवाया। टीकाकरण के प्रति उनके उत्साह को देख अफसर भी सराहना करने से नहीं चूके।
विज्ञापन

यहां पर 108 वर्ष की तपेश्वरी देवी टीका लगवाने पहुंची तो उनके जज्बे को देख अफसर भी कायल हो गए। अफसरों ने उनकी प्रशंसा करते हुए लोगों को उनसे प्रेरणा लेने को कहा। गांव में कुल 100 लोगों को टीका लगाया गया। कोरोना की जांच के लिए सैंपल भी लिए गए। 25 लोगों की एंटीजन किट से जांच हुई, वहीं 28 के सैंपल आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजे गए। इस मौके पर बीडीओ राजीव कुमार, डॉ. एमएस यादव, डॉ. सौरभ कुमार, ग्राम प्रधान अंकित मिश्रा, लेखपाल साहब लाल पटेल, सेक्रेट्री विश्राम बिंद, कोटेदार अवध कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed