फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The drama of the villagers on the Cote shop

कोटे की दूकान पर ग्रामीणों का हंगामा

Fri, 26 Dec 2014 12:02 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 26 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
The drama of the villagers on the Cote shop
क्षेत्र के करियांव गांव में सरकारी राशन की दूकान पर गुरुवार को ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार राशन या मिट्टी का तेल वितरण करते समय गायब हो जाता है।
विज्ञापन


कभी यहां तो कभी वहां बुलाता है। एसडीएम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बताया गया कि करियांव गांव के कोटेदार देवेंद्र सिंह का कोटा निलंबित कर
विज्ञापन


भिदुना गांव के कोटेदार गुलाब को वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। आरोप है कि कोटेदार ने गुरुवार को आठ बजे ग्रामीणों को मिट्टी का तेल लेने के लिए पहले जूनियर हाईस्कूल में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद कोटे की दुकान पर लाकर वितरण शुरू किया। पांच छह लोगों को तेल वितरण कराने के बाद वह गायब हो गया। 11 बजे तक इंतजार करने के बाद

जब वह वापस नहीं लौटा तो सुबह से लाइन में लगे ग्रामीणाें ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मछलीशहर एसडीएम को दी गई उन्होंने कहा सप्लाई इंस्पेक्टर को भेजा जा रहा है।

लेकिन, दो बजे के बाद एसआई राजकुमार यादव पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद एसआई ने एसडीएम से बात की और आश्वासन दिया कि दो दिन बाद वितरण स्थल का चयन कर एसडीएम की निगरानी में


मिट्टी के तेल का वितरण किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। एसडीएम विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सप्लाई इंस्पेक्टर को भेजकर भिदुना के कोटेदार अवधेश को कोटा हैंडओवर कराकर पंचायत भवन में वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed