{"_id":"da91fd0c92f27366be23bbe85fb99c30","slug":"the-death-of-the-victims-of-the-train-inspector-l-iu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से एलआईयू दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से एलआईयू दरोगा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
लाइन बाजार थानाक्षेत्र की कन्हईपुर मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से एलआईयू के दरोगा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से बलिया के सागरपाली निवासी दरोगा मो. शाहिद बास्केटबाल के खिलाड़ी भी थे। शहर कोतवाली के मुफ्ती मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाहिद बहराइच में तैनात थे। वह किसी काम से घर आए थे।
शनिवार को दोपहर करीब दो बजे वह दोस्तों से मिलने भूपतपट्टी मोहल्ले जा रहे थे। रास्ते में जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर वह वाराणसी से सुल्तानपुर जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस की चपेट में आ
विज्ञापन
गए। मोहम्मद शाहिद की शिक्षा दीक्षा टीडी कालेज में हुई। छात्र जीवन से ही बास्केट बाल के खिलाड़ी होने के कारण पुलिस विभाग में उनकी नौकरी लग गई।
काफी दिनों तक तो वह जनपद में ही तैनात रहे। इसके बाद उनका अन्य जिलों में पोस्टिंग हो गई। वर्तमान में वह बहराइच जनपद में पुलिस की लोकल खुफिया विभाग एलआईयू के इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे।