फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The death of a young man who came to a relationship due to falling in the well

कुएं में गिरने से रिश्तेदारी आए युवक की मौत

Tue, 12 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The death of a young man who came to a relationship due to falling in the well
केराकत कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में मौसा के घर आए वाराणसी निवासी युवक का सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गढ़सरा गांव निवासी गोरेलाल के पुत्र त्रिभुवन (20) मखदूमपुर गांव में अपने मौसा पप्पू के घर रविवार की शाम छह बजे आए थे। त्रिभुवन रात करीब नौ बजे दरवाजे पर चारपाई डालकर सो गए। रात करीब ढाई बजे पप्पू राम शौच के लिए उठे तो त्रिभुवन बिस्तर पर नहीं दिखे। आस-पास तलाश किए, लेकिन पता नहीं चलने पर यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। उनका मोबाइल फोन बिस्तर पर ही पड़ा था। गांव में भी काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिले। सुबह आए थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी संतोष यादव ने तलाश के दौरान आशंका वश घर से 10 कदम दूर पर स्थित कुएं में कटिया फेंका तो त्रिभुवन का शव मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मृत युवक के पिता ने बताया कि त्रिभुवन घर से किसी कार्य से आजमगढ़ जाने की बात कहकर निकला था। उन्होंने कहा कि अब तक की गई छानबीन से लगता है कि त्रिभुवन असंतुलित होकर कुएं में गिर गया या फिर आत्महत्या के इरादे से कुएं में कूद गया होगा। शरीर के किसी हिस्से में चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed