फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dead body was cremated after suspension

Jaunpur News: निलंबन के बाद शव का हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 28 Dec 2024 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
The dead body was cremated after suspension
उचैना मजरा निवासी अधिवक्ता की दबंग पड़ोसियों की पिटाई से हुई मौत के मामले में शव को घर रख आरोपियों की गिरफ्तारी व एसएसआई को तत्काल सस्पेंड किए जाने की मांग पर परिजन व अधिवक्तागण अड़े रहे। मौत के दूसरे दिन भी शव का दाह संस्कार करने को तैयार नहीं थे। सीओ के आश्वासन तथा पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर दरोगा को सस्पेंड किए जाने की पुष्टि के बाद शुक्रवार को शव का सुतौली घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


वकीलों ने चार दिन के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ऐसा न होने पर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। गांव निवासी व दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मनोज सिंह को भूमि विवाद को लेकर गत 23 दिसंबर को पड़ोसी सांवले सिंह, रितिक सिंह, अजय, नीरज, पंकज व युवराज सिंह के द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई थी। आरोप है कि उन्हें जबरन जहरीला पदार्थ भी पिला दिया गया था। मृत्यु के पहले एक वीडियो भी वकील द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। वाराणसी में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मनोज सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

देर रात वाराणसी से घर पहुंचे शव को रख वह आरोपियों पर कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे और शव दाह करने से मना करने लगे। मौके पर मौजूद एसडीएम शाहगंज राजेश चौरसिया व क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान उन्हें समझाने में जुटे रहे। एसआई को तत्काल सस्पेंड करने तथा गिरफ्तारी के आश्वासन पर वह माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने फोन पर अध्यक्ष से बात की। बताया कि एसआई सकलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा दो आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शेष आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर उनका आक्रोश शांत हुआ। बाद में शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र शुभम ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed