{"_id":"623cbb7b256b9a61994f1740","slug":"the-dead-body-of-the-soldier-s-wife-was-found-hanging-in-the-room-with-the-help-of-a-sari-jaunpur-news-vns6447626120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की पत्नी की कमरे में साड़ी के सहारे लटकती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी की पत्नी की कमरे में साड़ी के सहारे लटकती मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। थाना क्षेत्र के चौरासंतदास गांव में बृहस्पतिवार को एक फौजी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वाड टीम के साथ जांच करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।
चौरासंतदास गांव निवासी भारत यादव के छोटे बेटे व सेना में कार्यरत आलोक यादव उर्फ बबलू की पत्नी पूजा यादव (23) की लाश घर में उसके कमरे में बृहस्पतिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। काफी देर तक उसके बाहर नहीं दिखाई देने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई आवाज नही आई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय व उपनिरीक्षक विनोद यादव मय फोर्स सहित डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। उसके बाद दरवाजा तोड़कर कमरे में अंदर दाखिल हुए और शव को नीचे उतरवाया। सूचना पाकर मृतका के मायके वाले रोते बिलखते पहुंचे। वे ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मायके वालों ने आरोप लगाया कि मृतका का पति जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर पैसे की मांग कर बेटी को लगातार प्रताडि़त कर रहा था। फौजी आलोक की पहली पत्नी का उससे संबंध विच्छेद हो जाने के बाद तीन वर्ष पूर्व नवंबर 2019 में उसकी दूसरी शादी पूजा यादव से हुई थी। दोनों से अभी कोई संतान नहीं है। पति आलोक इन दिनों छुट्टी पर गांव आया हुआ था। मृतका के पिता राय साहब यादव इस समय मुंबई में है।