फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The day the complaint comes, settle it the same day - DM

जिस दिन आए शिकायत,उसी दिन करें निस्तारित- डीएम

Sun, 17 Nov 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
The day the complaint comes, settle it the same day - DM
जौनपुर। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया गया। डीएम ने सरायख्वाजा थाना में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान वरासत अभियान में लापरवाही नहीं बरतने, पथरगड्डी उखाड़ने और खेत में पराली जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावां डीएम ने गुण्डा एक्ट, थाना समाधान दिवस, आइजीआरएस व त्यौहार रजिस्टर की समीक्षा की। जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटरों की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि थाने पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण उसी दिन किया जाए। 20 नवम्बर तक चलने वाले वरासत अभियान में लापरवाही नहीं बरती जाए। लेखापालों से कहा कि भूमि विवाद के मामलों को रजिस्टर में अंकित किया जाए। सभी लेखपाल, व प्रधान प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे कि कोई भी किसान खेतों में पराली न जलाये। यदि कोई जलाता है तो उसके ऊपर कार्यवाई की जाएगी। लेखपालों को किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों के आवेदन आंनलाइन अपलोड कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लेखपाल अपने गांव के सफाई कर्मियों की सूचना देंगे कि सफाईकर्मी गांव में सफाई का कार्य कर रहे है कि नहीं। गोशालाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी लेखपालों की है। गांव में भूसादान-हरा चारादान का अभियान चलाने का निर्देश सभी लेखपालों को दिया। धारा-24 के नाप-जोक के लंबित प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर ज्वाइट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश, थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed