{"_id":"6ab6d5b0ad87621062090d8b","slug":"buy-books-with-your-scholarship-keep-yourself-updated-with-the-news-prof-ranjan-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-163603-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति से छात्र खरीदें पुस्तकें, समाचार से खुद को रखें अपडेट : प्रो. रंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति से छात्र खरीदें पुस्तकें, समाचार से खुद को रखें अपडेट : प्रो. रंजन
विज्ञापन
टीडी लॉ कालेज में आयोजित संगोष्ठी में शामिल लोग। कालेज
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विधि विभाग में शुक्रवार को विधि परिषद के तत्वावधान में ठा. तिलकधारी सिंह स्मृति विधि व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
इसमें लिटिगेशन, ज्यूडिशियरी, कॉर्पोरेट लॉ और लीगल कंसल्टेंसी पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी विधि संकाय के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने लिटिगेशन, ज्यूडिशियरी, कॉर्पोरेट लॉ और लीगल कंसल्टेंसी पर छात्रों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जो भी छात्र स्कॉलरशिप पाते हैं वे सर्वप्रथम पुस्तक खरीदने पर खर्च करें। स्वयं को प्रतिदिन के समाचारों से अपडेट रखें। हाईकोर्ट एवं सुप्रीमकोर्ट के जो भी निर्णय आते हैं, वे पुस्तकों में अद्यतन नहीं होते हैं। विभाग प्रभारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सोच बदलेंगे तो सितारे बदल जाएंगे।
नजर बदलेंगे तो नजारे बदल जाएंगे। इसके पूर्व व्याख्यानमाला का शुभारंभ वंदे मातरम से हुआ। विधि की छात्रा निश्वा ने सरस्वती वंदना एवं शोएब फात्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विधि के प्राध्यापक प्रो. रमेश चंद्र यादव, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. संजीव सिंह, अरविंद सिंह, अर्चना सिंह, अंजलि मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय, डॉ. रतन चंद मौर्य, सुरेश मौर्य, यशवंत सिंह, रियाज अहमद, विमलेश सिंह तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन प्रो. यशवंत सिंह ने किया।