फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the SP government comes to power, the public will get 300 units of electricity for free

Jaunpur News: सपा की सरकार बनी तो जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी

Sat, 26 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
If the SP government comes to power, the public will get 300 units of electricity for free
मड़ियाहूं। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा की सरकार बनी तो प्रदेश की जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। महिलाओं के खाते में सीधे 40 हजार रुपये भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को भंडरिया टोला मोहल्ले में सपा नेता जाहिद खान के आवास पर समाचार पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह से विफल है। साल 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। जिले की सभी नौ सीटों पर सपा जीत दर्ज करेगी। स्मार्ट मीटर की व्यवस्था बंद करके 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की बात भी कही। आरोप लगाया कि वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेपर लीक कराने वालों के रहते युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती। सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, प्रेम नारायण यादव, बाबा मंजूर हसन, खालिद खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed