फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The crowd began to visit mother

मां के दर्शन के लिए लगी भीड़

Sun, 09 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
The crowd began to visit mother
ललित संस्था लाइन बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। 
नवरात्र के आठवें दिन मां की उपासना भक्तों ने की। इनकी उपासना से भक्तों को सभी कलमष धूल जाते हैं। पूर्व संचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के पंडालों में सुबह और शाम मां की आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। शनिवार को सुबह बारिश के बाद भी देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन


देर रात तक दर्शन का सिलसिला चला। मां शीतला धाम चौकिया और मैहर मंदिर में भोर से दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। बारिश में लोग दर्शन के लिए कतार में लगे रहे। चलो बुलावा आया है जैसे देवी गीतों से पूजा पंडाल गूंज रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। पालीटेक्निक चौराहे पर देवी जागरण का आयोजन किया यगा।  शुभारंभ डा. लालजी प्रसाद ने किया। लाइन बाजार में शेरा वाली बाल संस्था द्वारा देवी जागरण का आयोजन किया गया।  कचगांव बाजार में एमडी किशन डांस ग्रूप ने भक्ति गीतों से माहौल भक्ति मय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालपुर प्रतिनिधि  के अनुसार ताला मझवारा गांव स्थित तालेस्वर महादेव मंदिर परिसर में देवी जागरण का उद्धाटन प्रधान आरती चौबे व पंडित राजेश मिश्रा, हरिशंकर चौबे ने किया। इसमें रूचि सिंह, बिपुल चौबे , नितेश पांडेय व सुनील ने भजन सुनाकर खूब वाहबाही लूटी।


सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर मार्ग स्थित अंबा जी धाम बरसही भक्तों के आस्था का केंद्र बना हुआ है। 1988 में इस मंदिर का निर्माण लाल बहादुर शर्मा और राम बहादुर शर्मा ने कराया था। खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नगवां गांव में स्थापित देवी पूजा पंडाल परिसर में शुक्त्रस्वार की रात देवी जागरण का आयोजन किया।  इस मौके पर पूर्व प्रमुख रमेश सिंह, राजन मिश्रा, राजेश पाण्डेय, प्रधान अरविंद पाण्डेय आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed