फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The contribution of Malaviya and Atal Bihari Vajpayee is important in nation building.

Jaunpur News: राष्ट्र निर्माण में मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अहम

Wed, 24 Dec 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The contribution of Malaviya and Atal Bihari Vajpayee is important in nation building.
मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला पकड़ी में आयोजित कार्यक्रम में काव्यपाठ करते कवि। संवाद
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के पकड़ी मोहल्ला स्थित स्कूल में सनातन संस्कृति सेवा ट्रस्ट की ओर से पं. मदनमोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी का अहम योगदान रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक वैद्यराज शीतला मिश्र ने अतिथियों संग पं. मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय शंकर दुबे ने कहा कि दोनों विभूतियाें ने राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दिए। मालवीय जी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आगे हिंदू शब्द लगाकर हिंदू समाज का गौरव बढ़ाया। कवियों में सुरेश नाथ दुबे प्रतापगढ़ी, सुनीता चतुर्वेदी, साध्वी विभा, गंगा प्रसाद त्रिपाठी, विष्णु दत्त मिश्र, यज्ञ कुमार पांडेय, डाॅ. इंदु, अंकित त्रिपाठी, उदयराज दुबे, पुष्कर प्रधान, मिथलेश कुमार, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय आदि ने रचनाएं प्रस्तुत की। आयोजक मंडल ने कवियों व कवियित्रियों को सम्मानित किया। चंद्रशेखर पांडेय ने व्यवस्था में सहयोग किया। मौके पर चंद्रशेखर शुक्ला, राजबहादुर चौरसिया, सिद्धार्थ त्रिपाठी, डॉ. आरपी सिंह, डाॅ. घनश्याम मिश्रा, राम अछैबर पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन शीतला मिश्रा व कृष्णावतार त्रिपाठी राही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed