फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The complainant tried to immolate himself in the collectorate

कलेक्ट्रेट में फरियादी ने की आत्मदाह की कोशिश

Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The complainant tried to immolate himself in the collectorate
कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को दोपहर 12 बजे एक फरियादी ने आत्मदाह की कोशिश की। कलेक्ट्रेट में उसने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। हालांकि नजर पड़ते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए उसे लाइन बाजार थाने ले गई। पीड़ित के अनुसार काफी समय से वह परेशान था। आरोप लगाया कि उसकी समस्या का निस्तारण न करके उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे आजिज आकर उसने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन

बदलापुर तहसील क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी पांचूराम यादव (58) सुबह करीब 11:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वह हाथ में झोला लिए डीएम ऑफिस की तरफ बढ़ रहे थे। जहां पता चला कि जिलाधिकारी नहीं हैं। इसके बाद करीब 12 बजे उसने झोले से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर उड़ेल लिया। वह जेब से माचिस निकाल ही रहा था कि नजर पड़ते ही पुलिस कर्मियों ने हिरासत में ले लिया। पांचू यादव का कहना है कि वह कई बार से भूमि संबंधी विवाद को लेकर प्रशासन से फरियाद लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आजिज आकर उन्होंने आत्मदाह करने की कोशिश की। इस संबंध में थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश कुमार मिश्रा का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूछताछ के बाद फरियादी को बदलापुर पुलिस को सौंप दिया गया। फरियादी आंख से नहीं देख पाता है। उसे किसी ने कलेक्ट्रेट तक पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed