फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The common man party performance

आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Fri, 31 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
The common man party performance
फुटपाथ पर दूकान लगाने वाले ठेला खोमचा वालों को बेदखल करने के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पार्टी के संयोजक डा. अनुराग मिश्र की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ता नगरपालिका से जुलूस निकाल कर अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाए। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा।
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर का भ्रमण कर सभा की। सभा में डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि पुलिस आए दिन ठेला खोमचा और आटो रिक्शा चालकों पर लाठी चलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय फेरी नीति 2009 और स्ट्रीट वेंडर्स विधेयक 2014 में निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक कदम उठाए बिना ही बेहतर यातायात सुुविधा के नाम पर पुटपाथ के दूकानदारों को परेशान किया जा रहा है।


अपनी मांग से संबंधित पत्रक  नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर कनकलता पांडेय, सोम वर्मा, संतोष सिंह, अखिलेश, सचिन, सुशील, बबलू, मनोज, जितेंद्र, मो. हैदर, रघुवंश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed