{"_id":"62bf3b11c7a13f3298699046","slug":"the-child-should-not-be-admitted-directly-in-class-one-jaunpur-news-vns661806786","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा एक में बच्चे का सीधे न लिया जाए प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा एक में बच्चे का सीधे न लिया जाए प्रवेश
विज्ञापन
जौनपुर। मिशन प्रेरणा फेज दो के तहत निपुण भारत के क्रियान्वयन के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में टास्क फोर्स के अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि किसी भी बच्चे का प्रवेश कक्षा एक में सीधे न किया जाए। उसका प्रवेश आंगनबाड़ी और प्री-प्राइमरी स्कूल में होने के बाद ही कक्षा-एक में प्रवेश लिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया है कि निपुण भारत मिशन के तहत 2025-26 तक बाल वाटिका से कक्षा-3 के शत-प्रतिशत बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का लक्ष्य प्राप्त किया जाना है।
बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने डीएम को अवगत कराया कि बाल वाटिका में पांच से छह वर्ष की आयु के बच्चों में अक्षरों और संगत ध्वनियों को पहचानने की क्षमता होनी चाहिए। कक्षा एक में अर्थ के साथ पढ़ने की क्षमता होनी चाहिए और कक्षा दो में अर्थ के साथ पढ़ने एवं 45 से 60 शब्द प्रति मिनट प्रवाह के साथ पढ़ने की क्षमता विकसित की जाएगी। कक्षा तीन में अर्थ के साथ पढ़ लेने एवं न्यूनतम 60 शब्द प्रति मिनट प्रवाह के साथ पढ़ने की क्षमता विकसित की जाएगी। जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य सचिव और बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों में लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पोस्टर और कैलेंडर लगाए गए हैं। भाषा एवं गणितीय क्षमता में वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन अप्रैल 2022 से जनपद के सभी विद्यालयों में लागू कर दिया गया है। 16 जून से स्कूल खुलने के पश्चात एक सप्ताह तक सभी बच्चों को रिवीजन कराया गया है। टास्क फोर्स में सीडीओ उपाध्यक्ष, सीएमओ, डीआईओएस, डायट के प्राचार्य, डीएसओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को सदस्य नामित किया गया है। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, डीडीओ बीबी सिंह उपस्थित रहे।