फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The change of identity was asking for donations for the mosque, the villagers grabbed and twisted their hair

पहचान बदलकर मस्जिद के लिए मांग रहा था चंदा, ग्रामीणों ने पकड़कर बाल मुड़वाया

Fri, 05 Feb 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
The change of identity was asking for donations for the mosque, the villagers grabbed and twisted their hair
खेतासराय के मानी कला गांव में पहचान छिपाकर चंदा वसूल रहे जालसाज का सिर मुड़वाते लोग। - फोटो : JAUNPUR
खेतासराय । श्रीराम मंदिर के नाम पर फर्जी तरीके से चंदा वसूलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक जालसाज मस्जिद के लिए चंदा वसूलते पकड़ा गया है। वह अपनी पहचान बदलकर मुस्लिम इलाके में चंदा जुटा रहा था। शक होने पर लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई तो उसकी पिटाई की। माफी मांगने के बाद सिर मुड़ाकर उसे छोड़ दिया। घटना खेतासराय के मानी कला गांव का है। वहीं पुलिस मामले से बेखबर बनी हुई है।
विज्ञापन

मुस्लिम आबादी का प्रमुख कस्बा मानीकला में शुक्रवार को एक व्यक्ति जौनपुर में बन रहे एक मस्जिद के लिए चंदा मांग रहा था। भव्य मस्जिद बनवाने के लिए वह दिल खोलकर चंदा देने की अपील कर रहा था।
विज्ञापन

चंदे के बदले दी जा रही रसीद पर मोहल्ला पुरानी बाजार की अलनूरैन मस्जिद निर्माण का जिक्र था।
शक होने पर लोगों ने रसीद पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो वह निर्माणाधीन मस्जिद के प्रबंधक शम्स तबरेज का था। उन्होंने किसी व्यक्ति को उस क्षेत्र में रसीद देकर चंदा लाने भेजने की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर शम्स तबरेज स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने पकड़े गए व्यक्ति को पहचानने से इंकार कर दिया।
कड़ाई से पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने खुद की पहचान स्पष्ट की। वह अपनी मूल पहचान छिपाकर चंदा वसूल रहा था। किसी को शक न हो, इसलिए हुलिया मुस्लिम जैसा बना रखा था। पिटाई के बाद लोगों ने उसका सिर मुड़वाकर छोड़ दिया। इस बाबत प्रभारी एसओ प्रेम किशोर सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed