फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The chairman got angry after not seeing the water in the toilet, reprimanded

शौचालय में पानी ना देख भड़के चेयरमैन, लगाई फटकार

Sat, 12 Nov 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
The chairman got angry after not seeing the water in the toilet, reprimanded
मुंगराबादशाहपुर स्टेशन का निरीक्षण करते पीएससी के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न। संवाद - फोटो : JAUNPUR
मुंगराबादशाहपुर। रेलवे यात्री सेवा समिति (पीएससी) के चेयरमैन रमेशचंद्र रतन ने शुक्रवार को चार सदस्य टीम के साथ मुंगराबादशाहपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। शौचालय में पानी नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। प्लेटफार्म पर 12 स्ट्रीट लाइट, 15 पंखे व चेयर लगाने के निर्देश दिए। यात्रियों को ठोकर न लगे, इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त करने का अधिकारियों को आदेश दिया। यात्रियों से भी बातचीत की। यात्रियों के बैठने के लिए उन्होंने 80 सीट लगवाने के निर्देश दिए। भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल काजू, विहिप नेता,शीतला प्रसाद मिश्रा, सपा नेता शैलेंद्र साहू व उमा शंकर चौरसिया ने प्रमुख ट्रेनों के ठहराव, यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, आरओ , स्टेशन पर लाइट व्यवस्था,सुरक्षा के लिए जीआरपी की व्यवस्था, प्लेटफार्म को ठीक कराने प्रतीक्षालय शेड में पंखे की व्यवस्था व अन्य समस्याओं को लेकर चेयरमैन को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

चेयरमैन रमेश चंद्र रतन ने लोगों को आश्वासन दिया आपकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति के सदस्यों में मिस बेबी चंकी, रामकिशुन, यतेंद्र सिंह व प्रमोद सिंह, एडीआरएम लाल चौधरी, सीनियर डीसीएम प्रतीक श्रीवास्तव, स्टेशन मास्टर आरबी राम, वाली निरीक्षण नीरज सोमवंशी तथा जीआरपी सीओ, इस्पेक्टर सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed