{"_id":"6ac29a9471a0c9f79105759c","slug":"the-campaign-is-continuing-as-usual-with-300-vacant-plots-in-65-neighborhoods-becoming-new-mosquito-breeding-grounds-jaunpur-news-c-295-1-mau1002-153051-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुराने ढर्रे पर चल रहा अभियान, 65 मोहल्लों में 300 खाली प्लॉट बने मच्छरों के नए ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुराने ढर्रे पर चल रहा अभियान, 65 मोहल्लों में 300 खाली प्लॉट बने मच्छरों के नए ठिकाने
विज्ञापन
नगर के निजामुद्दीनपुरा में खाली प्लाट पर जमा नाली का गंदा पानी और गंदगी। संवाद
जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पुराने ढर्रे पर चल रहा है। मच्छरों ने खाली प्लाॅट को नया ठिकाना बना लिया है। मऊ नगर पालिका सहित जिले के सभी 11 निकायों में 300 खाली प्लॉट में कूड़ा पड़ा है।
दुर्गंध से लोग परेशान है। रविवार को हमारी टीम ने शहरी इलाकों में 65 मोहल्लों की पड़ताल की। यहां खाली प्लाॅट पर गंदे पानी का ठहराव दिखा। जलनिकासी के लिए नगर निकायों के पास कोई ठोस प्लानिंग नहीं है।
नालियों को अब तक मुख्य नाले से नहीं जोड़ा गया है। नालियों का गंदा पानी खाली प्लाॅट में जा रहा है। मऊ शहर के प्रमुख क्षेत्र भीटी, हनुमान नगर, स्वदेशी कॉटन मिल, मठिया टोला, डोमनपुरा, मतलूपुर और निजामुद्दीनपुरा में बुरा हाल है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में स्थित दर्जनों खाली प्लॉट में पूरे साल नाली का पानी भरा रहता है। एक अक्तूबर से शुरू संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है।
अभी तक अभियान अपने पुराने ढर्रे पर चल रहा है। अभियान के तहत फोटो खिंचवाना, काॅलोनी में छिड़काव, घास की सफाई आदि कार्य ही हो रहे हैं।
मऊ नगर पालिका क्षेत्र के 45 वार्डों में 200 खाली प्लाट चिह्नित किए गए हैं, जहां घरों का पानी इकट्ठा होता है।
वर्तमान में 50 प्लाट तालाब का रूप ले चुके हैं। इससे शहरी इलाके की 10 लाख आबादी प्रभावित है।