फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The building of the Government Inter College is not built yet, preparations are being made to conduct studies

Jaunpur News: राजकीय इंटर कॉलेज का भवन बना ही नहीं, पढ़ाई कराने की तैयारी

Tue, 08 Apr 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The building of the Government Inter College is not built yet, preparations are being made to conduct studies
मड़ियाहूं। रामनगर विकास खंड के ग्राम सभा छांगापुर अढनपुर में बन रहे मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज का भवन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन नए सत्र शुरू करने की तैयारी में है। छात्रों का दाखिला लिया जा रहा है। 22 फरवरी 2013 में राजकीय इंटर कॉलेज को मॉडल स्कूल बनाने की स्वीकृति मिली थी। भवन का निर्माण कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद प्रतापगढ़ करा रहा है। 2.108 हेक्टेयर भूमि पर बन रहे भवन पर 302 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सीडीओ ने 29 नवंबर 2024 को भवन को हस्तांतरण करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया लेकिन काम पूरा न होने से कार्यदाई संस्था से कॉलेज प्रशासन ने हैंडओवर नहीं लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने हैंडओवर लेने के पहले तीन सदस्य समिति का गठन कर कॉलेज भवन की जांच करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

समिति की जांच में 12 बिंदुओं पर अधूरा मिला था काम : डीआईओएस ने तीन सदस्यीय समिति में प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार यादव राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बबुरीगांव, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कसेरू तथा प्रधानाचार्य पवन कुमार गुप्ता राजकीय इंटर कॉलेज अढनपुर को नामित किया था।समिति ने भवन का निरीक्षण किया तो कई जगह कॉलेज की दीवार व फर्श टूटे थे, प्लास्टर का काम अधूरा था, लैब का प्लेटफार्म एवं पाइप टूटा था। किसी भी कक्षा में पंखे नहीं लगे थे, ब्लैक एवं व्हाइट बोर्ड किसी भी कमरे में नहीं थे, पेंटिंग और चहारदिवारी का काम भी पूरा नहीं था, बिजली कनेक्शन नहीं किया गया है, शौचालय में वेस्टर्न कल्चर कमोड नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed