फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The brother murdered Rajgir for money transactions.

पैसे के लेनदेन को लेकर मौसेरे भाई ने की राजगीर की हत्या.

Sun, 19 Jul 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
The brother murdered Rajgir for money transactions.
चंदवक थाना क्षेत्र के अमरौना गांव में मृतक बंशीलाल यादव की फ़ाइल फ़ोटो। - फोटो : JAUNPUR
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के अमरौना गांव में शनिवार की देर रात पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद में मौसेरे भाई व उसके पुत्र ने राजगीर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

अमरौना गांव निवासी वंशीलाल यादव (62) राजगीर का काम करता था। दो माह पहले उसकी पत्नी का देहांत हो गया। इसके बाद से वह पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई श्यामजीत यादव के यहां रहकर खाता-पीता था। आरोप है कि श्यामजीत ने वंशीलाल से ढाई लाख रुपये कर्ज लिए थे। शनिवार को की रात रुपये मांगने पर कहासुनी होने लगी। इस दौरान वंशीलाल ने कुछ ऐसा कह दिया जो श्यामजीत को नागवार गुजरी। श्यामजीत व उसके पुत्र बुधिराम ने कुल्हाड़ी से वंशीलाल पर हमला कर दिया। वह लहुलूहान होकर चारपाई के गिर गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस वंशीलाल को सीएचसी डोभी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विवाद के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र जय कुमार की तहरीर पर श्यामजीत व बुधिराम के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed