फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body was sent from the pyre to the post-mortem

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Thu, 29 Sep 2022 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
The body was sent from the pyre to the post-mortem
बक्शा। थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव में रेलवे अंडर पास के समीप बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव को चिता पर रखा था तभी पहुंची पुलिस ने शव को उठा लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की अभी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार, उटरुकला रेलवे अंडर पास के समीप से गेटमैन से सूचना मिली कि मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जब तक पुलिस पहुंचती परिवार के लोग शव लेकर चले गए थे। जानकारी करने पर पता चला कि घटनास्थल के पास ही युवक की बाइक खड़ी थी। मृतक बक्शा थाना क्षेत्र के ही गढ़ाबघराराय गांव निवासी शमशेर बिंद (22) पुत्र वंशराज बिंद था। उसकी चार जुलाई को ही शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन तक पत्नी ससुराल में रही। तीन दिन पहले ही पत्नी मायके चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि सई नदी के किनारे युवक का अंतिम संस्कार हो रहा। इसी समय वहां पहुंची पुलिस ने चिता से शव को उठवा लिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि युवक का शव को परिजन लेकर चले गए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर पड़ती है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खाने को लेकर पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। वैसे गहन जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed