फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of the inspector created chaos as soon as he reached home

दरोगा का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

Mon, 27 Apr 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
The body of the inspector created chaos as soon as he reached home
मछलीशहर। फतेहपुर जिले में शनिवार की रात ड्यूटी के दौरन नदी में डूबने से हुई दरोगा रामजीत भारती की मौत के बाद सोमवार को उनका शव पैतृक गांव कोटवां पहुंचा। दरोगा का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर इलाके के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सांसद बीपी सरोज ने भी मौके पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दरोगा को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए परिजनों को भरोसा दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी रामजीत भारती फतेहपुर जिले के किशुनपुर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। शनिवार की रात में संगाोलीपुर मड़ैयन घाट पर यमुना नदी पार करते समय नाव अनियत्रित होकर पलटने से नदी में डूबकर उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजन वहां से पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर सोमवार को घर पहुंचे। सोमवार को सुबह सांसद बीपी सरोज, कोतवाल पंकज पांडेय, भाजपा नेता राकेश जायसवाल, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, संतोष जायसवाल, दिलीप राय बलवानी, प्रधानपति धर्मराज राम समेत सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। गोमती नदी के रामघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोकाकुल परिवार में मृत दरोगा के छोटे भाई राम धारी व 12 वर्षीय पुत्र को सांत्वना देते हुए सांसद ने कहा कि दरोगा रामजीत भारती कोरोना महामारी से जनता की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई है। उन्हें शहीद का दर्जा दिलाने के लिए सरकार से मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed