फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a young man who returned home after seeing off the pilgrims was found hanging from a noose

Jaunpur News: कांवड़ियों को विदा कर घर लौटे युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 28 Jul 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who returned home after seeing off the pilgrims was found hanging from a noose
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के बुढ़ूपुर गांव में दीपक (20) का उसके कमरे में रविवार की शाम को फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि दीपक (20) अपने गांव से बोल बम कांवड़ियों को शाम को विदा करके घर आया। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। देर शाम 7 बजे जब खेती के काम से लौटकर घर आयी मां बिलासी देवी उसे बुलाने गई तो उसका शव को देखा। बिलासी ने बताया कि उसके बेटे का शव दुपट्टे से पंखे में लटक रहा था। परिजन उसे फंदे से उतारकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और अपने घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। भाई प्रदीप उससे छोटा है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद आगे गी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed