फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in his room.

Jaunpur News: युवक का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

Tue, 07 Oct 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in his room.
बरसठी। थाना क्षेत्र के झिंगुरिया गांव में एक युवक का सोमवार की सुबह बंद कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह हुई तो सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झिंगुरिया गांव निवासी बालमुकुंद(36) पुत्र राजकुमार रविवार की रात्रि में भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया, जबकि मृतक की पत्नी सुनीता देवी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। जब बालमुकुंद सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे के बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, कोई प्रतिक्रिया न होने पर खिड़की से देखा तो उसका शव गाडर के सहारे फंदे से लटक रहा था। शव को नीचे उतारकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के तीन बच्चे शिवकुमारी(12), अंतिमा(9), अहम(7) हैं। मृतक की पत्नी सुनीता बेहाल है। घटना का कारण पता नहीं चल सका। इस बाबत थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि फंदे से शव लटकने की सूचना मिली थी। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed