{"_id":"6a0f5eb83a16a5209c051fea","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-fan-with-the-help-of-a-towel-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-155583-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
केराकत। क्षेत्र के नरहन गांव स्थित चकरारेत मलहटोली में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक कमरे में छत में लगे पंखे से गमछे के सहारे शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार नरहन निवासी अतुल निषाद (19) अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह कुछ समय से दिल्ली में अपनी बुआ के यहां रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। परिवार में छोटा भाई अमित व बहनें अंशिका और अंजू हैं। बताया जा रहा है कि उसके पिता राजेश निषाद दुबई में रहते हैं, जिनसे घटना के बाद संपर्क नहीं हो सका। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह अतुल ने अपनी बहन से कहा था कि खाना न बनाना। इसके बाद वह दोपहर में घूमकर घर लौटा और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर छोटी बहन अंशिका को शक हुआ। उसने घर के पीछे खिड़की के पास सीढ़ी लगाकर अंदर देखा तो अतुल छत में लगे पंखे से गमछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था।
मृतक की बहन के अनुसार अतुल ने एक कॉपी पर कुछ नोट लिखा था, जिसमें उसने डिप्रेशन का सामना न कर पाने की बात लिखी थी। साथ ही अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने और शंकर वन स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किए जाने की इच्छा जताई थी।
पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि अतुल के पास एक डिजिटल कैमरा और महंगा लैपटॉप भी था, जिससे वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर साझा करता था संभवतः अपेछित लाइक और फॉलोअर न मिलने से वह परेशान था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।