फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The blueprint is ready, soon the city will become beautiful and will get freedom from jam

खाका हुआ तैयार, जल्द शहर बनेगा सुंदर व जाम से मिलेगी मुक्ति

Sun, 22 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The blueprint is ready, soon the city will become beautiful and will get freedom from jam
जौनपुर। मुख्यमंत्री के फरमान के बाद प्रशासन ने शहर को सुंदर बनाने और जाम से मुक्त करने का खाका तैयार कर लिया है। इस दौरान शहर में पार्किगिं स्थल बनाने, दुकानों के सामने वाहन खड़ा नहीं करने, प्राइवेट बस और टैक्सी स्टैंड को शहर से बाहर स्थापित करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा, ठेले-खमोचे वालों को स्थान उपलब्ध कराने सहित कई समस्याओं का निस्तारण करने का प्लान तैयार किया गया है। यह निर्णय प्रशासन ने शुक्रवार की देर शाम व्यापारियों के साथ बैठक कर लिया।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में पार्किगिं की सुविधा नहीं है। लोग वाहन दुकानों के सामने सड़क की पटरियों पर बेतरतीब खड़ा करते हैं। वहीं ठेले-खमोचे वाले भी शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों सहित सड़क की पटरियों पर दुकान लगाते हैं। इससे हर समय शहर जाम की जद में रहता है। इस जाम में फंसने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सीएम के आदेश के बाद इस समस्या का निस्तारण करने, शहर का सुंदरीकरण और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शुक्रवार की देर शाम व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान शहर क्षेत्र से अवैध वाहन स्टैंड हटाने, कोतवाली के आस-पास के फल दुकानों सहित अन्य ठेले खमोचे वालों को हटाने, बड़े प्रतिष्ठानों के सामने वाहनों को खड़ा नहीं होने देने, पुरानी सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने, अवैध अतिक्रमण को हटाने, बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बने भवनों के खिलाफ कार्रवाई करने आदि को लेकर मंत्रणा हुई। इसके बाद व्यापारियों के ओर से दिए गए सुझाव पर अमल करते हुए जिला प्रशासन ने समस्या निस्तारण का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

यहां प्रतिस्थापित होंगे वाहन स्टैंड
जौनपुर। शहर में चल रहे कुल 12 वाहन स्टैंड को प्रतिस्थापित करने के लिए स्थान और भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। इसमें सिपाह, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, मडि़याहूं पड़ाव, मल्हनी पड़ाव, शाहगंज पड़ाव, जेसीज पड़ाव, केराकत पड़ाव, पालिटेक्निक चौराहा, भंडारी स्टेशन पड़ाव, सद्भावना चौराहा, पंचहटियां तिराहा हैं। इन वाहन स्टैंड को शहर से बाहर पांच स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिसमें सीहीपुर गांव में, प्रसाद इंस्टीच्यूट के सामने, हिसामपुर गांव में, सैदनपुर गांव में व कुल्हनामऊ मंदिर के सामने पोखरा है। रोडवेज परिसर की 500 मीटर की परिधि में प्राइवेट वाहन नहीं खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला रोड से लेकर सद्भावना पुल तक बनेगा वेडिंग जोन
जौनपुर। नगर कोतवाली के समीप ठेले और खमोचेवालों की दुकानों को हटाया जाएगा। उनको दुकान लगाने के लिए किला रोड से लेकर सद्भावना पुल तक वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। सब्जी मंडी में दुकान लगाने वाले ठेले और खमोचेवालों को भगत सिंह पार्क में प्रतिस्थापित किया जाएगा।
कोतवाली थाने के सामने बनेगी पार्किगिं
जौनपुर। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए दुकानदारों को दुकानों के सामने सही ढंग से वाहन खड़ा कराने को कहा गया। साथ ही कोतवाली थाना के सामने खाली पड़े स्थान पर पार्किगिं बनाया जाएगा।

वर्जन
व्यापार संगठन के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार की देर शाम बैठक की गई। इसमें मुख्यमंत्री की ओर से जारी निर्देशों का पालन कराने के लिए चर्चा की गई। इस दौरान शहर से वाहन स्टैंड को बाहर ले जाने, वेंडिंग जोन बनाने, पार्किगिं बनाने आदि का निर्णय लिया गया है, जिसे परवान चढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया जा चुका है। - रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी, भू व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed