{"_id":"5973a1d64f1c1bcf398b45a9","slug":"the-block-chief-s-number-is-not-available-in-the-cart","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख की बिना नंबर की गाड़ी में मिला असलहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख की बिना नंबर की गाड़ी में मिला असलहा
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से कहासुनी के बाद जमीन पर बैठे सिकरारा ब्लाॅक प्रमुख विजय यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सदर तहसील में बिना नंबर की काले रंग की सफारी गाड़ी से पुलिस ने दो असलहे बरामद किए। गाड़ी में सिकरारा ब्लॉक प्रमुख विजय यादव काली फिल्म लगे शीशे को बंद कर बैठे थे। उन्होंने दोनाें असलहों को लाइसेंसी बताया। लेकिन एक असलहे का लाइसेंस मौके पर नहीं दिखा पाए। गाड़ी सीज कर दी गई।
शनिवार दोपहर को तहसील न्यायालय के पास ब्लाक प्रमुख खड़े थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि जो काले रंग की सफारी गाड़ी तहसील में खड़ी है वह चोरी की है। और उसमें अवैध असलहे लेकर कई बदमाश बैठे हैं। इस सूचना पर सीओ सिटी और लाइन बाजार पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो राइफल और रिवाल्वर बरामद हुआ। एक असलहे का लाइसेंस तो ब्लाक प्रमुख ने विजय यादव ने दिखाया लेकिन दूसरे का नहीं दिखा पाए। गाड़ी का कोई कागजात उनके पास नहीं था। पूछताछ के दौरान पुलिस से ब्लॉक प्रमुख उलझ गए और गाड़ी से कूदकर जमीन पर बैठ गए और चिल्लाने लगे।
उनके समर्थन में कई अधिवक्ता पहुंचे और पुलिस से उलझ गए। उनका कहना था कि प्रमुख विकलांग हैं। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई में दखल नहीं देने की हिदायत दी। काफी देर तक बातचीत के बाद ब्लॉक प्रमुख को पुलिस ने छोड़ दिया और गाड़ी को सीज कर असलहा थाने में जमा कर लिया गया है।