{"_id":"658b25498cb9ad22930c7a67","slug":"the-blanket-of-fog-remained-till-10-in-the-morning-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-10098-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सुबह 10 बजे तक तनी रही कोहरे की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सुबह 10 बजे तक तनी रही कोहरे की चादर
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मंगलवार की सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन हेडलाइट जलाकर चलते रहे। हालांकि धीरे-धीरे मौसम साफ होने और धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। न्यूनतम तापमान 11 तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से रोजाना मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन में मौसम साफ रह रहा है तो सुबह और शाम ठंड हो रही है। मंगलवार को पहली बार सुबह इतनी देर तक घने कोहरे की सफेद चादर नगर को आगोश में लिए रही। कोहरे के बीच सर्द हवाओं ने लोगों कंपकंपाए रखा। लोग देर तक रजाई में ही दुबके रहे। धीरे-धीरे कोहरा छंटा तो दिनचर्या भी सामान्य होती गई। सबसे ज्यादा परेशान वह बच्चे दिखे जो सुबह स्कूल के लिए निकले थे। वह कंपकंपाते हुए चौराहों-तिराहों पर स्कूल बस, टेंपो का इंतजार करते रहे या फिर पैदल स्कूल जाते दिखे। धूप निकली तो लोगों को ठंड से भी राहत मिली। शाम को फिर से गलन और शीतलहर के चलते ठंड बढ़ गई।
मुंगराबादशाहपुर : कोहरे से सुबह 10 बजे तक सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर जाते दिखाई दिए। ऐसे में राजमार्ग पर भी वाहनों की संख्या कम रही। दिन में मौसम साफ होने के बाद चहल-पहल बढ़ी। बदलापुर : सुबह 10 बजे तक घना कोहरा बना रहा। इससे सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिखाई दिए। जो वाहन चले तो उनकी रफ्तार धीमी रही। राज पीजी कालेज के प्राचार्य व भूगोल के प्रोफेसर शंभूराम चौहान ने बताया कि कोहरा पड़ने के कारण वायुमंडलीय तापमान कम होता है। हवा में नमी की वृद्धि का कारण धरातल से उठते जलवाष्प का वायुमंडल में अधिक में ऊंचाई पर नहीं पहुंच पाता है ऐसे में जलवाष्प के कण धरातल के पास लटके हुए पाए जाते हैं, इसे ही कोहरा कहा जाता है। यह मौसम अगले 15 दिन तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है।