फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The bigots attacked two people who went to settle the dispute

Jaunpur News: विवाद सुलझाने गए दो लोगों पर मनबढ़ों ने किया हमला

Mon, 14 Aug 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
The bigots attacked two people who went to settle the dispute
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में शनिवार देर रात कुछ युवकों में कहासुनी के बीच विवाद सुलझाने गए दो युवकों को मनबढ़ युवकों ने धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जमुनीपुर गांव में शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे गांव के ही कुछ युवकों में गाड़ी से साइड लग जाने पर विवाद हो रहा था। गांव का ही भोनू यादव, सुजीत यादव युवकों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने चले गए। मनबढ़ युवकों को यह बात नागवार लगी। उसने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। भोनू घायलावस्था में वहीं जमीन पर गिर पड़ा। सुजीत को भी चोट लगी। गांव वाले दौड़े तब तक मनबढ़ युवक हमला कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पर गांव के ही विजय गौतम, ऋषि गौतम, गोपी गौतम के विरुद्ध धारदार हथियार से जान से मारने के लिए हमला करने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा सतीश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed